Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जगह-जगह जलभराव, गाजियाबाद में डूबने से बच्चे की मौत

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं भारी बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। जबकि बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। वहीं तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल दिल्ली में कई जगह पर बारिश का पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया है। दिल्ली के कई सड़कों पर जलभराव के कारण लंबा और कई किलो मीटर तक लंबा जाम लगा है।
#WATCH दिल्ली: बारिश के बाद मिंटो ब्रिज पर जलभराव हुआ। pic.twitter.com/fSITxlvw8P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2020
वहीं एनसीआर के गाजिबाद में बरसात का पानी अंडरपास में भरने के कारण एक बच्चे की डूबने से मौत की खबर भी आई। वहीं दिल्ली का नामी रोड मिंटो रोड पर भी जलभराव देखा गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में कल भी बादल बरसेंगे। पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बारापुला फ्लाईओवर, मध्य दिल्ली और निजामुद्दीन सहित तमाम इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ इलाकों में बारिश अभी भी जारी है।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद कालीबाड़ी इलाके में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/tnOYcwBrov
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2020
आईएमडी ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार की सुबह धूप निकली थी लेकिन दोपहर होते-होते बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के साथ यूपी के कई बड़े शहरों में मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान मौसम सुहाना रहेगा। तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग ने अनुसार दिल्ली में तापमान अधिकतम 33 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS