Mausam ki Jankari: दिल्ली में मौसम हुआ खुशनुमा, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर की ये भविष्यवाणी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून (monsoon) ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके कारण उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ( india meteorological department) के अनुसार रविवार को भी यही स्थिति बने रहने की संभावना है। हालांकि आज बारिश (rain) की संभावना कम है, लेकिन बादल छाए रहेंगे। वहीं कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है।
अगर तापमान की बात करें तो 31 अगस्त को दिल्ली का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 25 डिग्री और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 33 डिग्री हो सकता है। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। इसके अलावा शुक्रवार को भी यहां तेज बारिश देखने को मिली थी।
राजधानी के लोगों को ऐसी बारिश का लंबे समय से इंतजार था। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग (meteorological department) के मुताबिक, दिल्ली में कई दिनों तक लगातार बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार के बाद मॉनसून की गतिविधियां कमजोर पड़ेगी। अगले दो दिनों तक दिल्ली में मॉनसून की गतिविधियां में कमी आएगी।
बारिश का अगला दौर चार अगस्त से शुरू होगा। वहीं नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। वहीं, कल अधिकतम तापमान (maximum temperature) सामान्य से दो डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) सामान्य से तीन डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि जुलाई में हुई चंद दिनों की बारिश ने ही दिल्ली का बारिश (Rain) का कोटा पूरा कर दिया है।
अब तक करीब 230 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। इसमें से 30 जून से 1 जुलाई की रात के बीच 117 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। सामान्य रूप से जुलाई में 210.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। ऐसे में दिल्ली में पूरी जुलाई बारिश हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS