Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, अभी से पारा 34 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, अभी से पारा 34 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया अलर्ट
X
Mausam Ki Jankari: राजधानी दिल्ली में गर्मी ने रविवार को पिछले 9 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। रविवार को वर्ष 2012 के बाद अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान ने 34 के आंकड़े को भी पार कर लिया। जबकि इससे पहले यह 26 से 30 तक ही पहुंचा था। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा और तेजा हवा चलेंगी।

Mausam Ki Jankari दिल्ली धीरे-धीरे गर्मी (Delhi Heat) की आगोश में आती दिख रही है। तेजी से पारा (Delhi Temperature) ऊपर चढ़ने लगा है। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए दिल्ली में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते दिन मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी भी सच नहीं हुई। विभाग ने कहा था कि दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में गर्मी ने रविवार को पिछले 9 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। रविवार को वर्ष 2012 के बाद अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान ने 34 के आंकड़े को भी पार कर लिया। जबकि इससे पहले यह 26 से 30 तक ही पहुंचा था। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा और तेजा हवा चलेंगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस माह का सर्वाधिक तापमान था।

इससे पहले, बीते दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आने का अनुमान जताया था। विभाग की ओर से बताया गया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है।

Tags

Next Story