Mausam Ki Jankari: दिल्ली की गर्मी ने फरवरी के बाद मार्च में भी तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 35 डिग्री के पार

Mausam Ki Jankari: दिल्ली की गर्मी ने फरवरी के बाद मार्च में भी तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 35 डिग्री के पार
X
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की बारिश और ठंडी एवं तेज हवाओं के चलते पारा गिरकर 30.7 डिग्री सेल्सियस हो गया था। यह बृहस्पतिवार को 35.2 डिग्री सेल्सियस था जो कि इस वर्ष अभी तक का सबसे अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी (Delhi Heat) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तापमान (Temperature) में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इस बार राजधानी में गर्मी का कहर खुब बरपने वाला है। लोगों को चिलचिलाती धूप से काफी परेशानी होने वाली है। इसी बीच, दिल्ली में फरवरी के बाद मार्च में भी गर्मी रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इस बार 11 मार्च के दिन ही तापमान 35 डिग्री के पार हो गया था। बीते दस सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो आमतौर पर मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही तापमान 35 डिग्री से ऊपर जाता रहा है।

वहीं आज सुबह दिल्ली में 17 डिग्री सेल्सियस के पास तापमान दर्ज किया गया है। जबकि मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है। इससे पहले, पिछले वर्ष मार्च का महीना काफी ठंडा रहा था। यहां तक कि मार्च के महीने में एक दिन भी ऐसा नहीं आया था जब तापमान पैंतीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा हो। पिछले साल 26 मार्च को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा था, जोकि पूरे महीने का सबसे अधिक तापमान था।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस वर्ष इस समय के लिए सामान्य है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की बारिश और ठंडी एवं तेज हवाओं के चलते पारा गिरकर 30.7 डिग्री सेल्सियस हो गया था। यह बृहस्पतिवार को 35.2 डिग्री सेल्सियस था जो कि इस वर्ष अभी तक का सबसे अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Tags

Next Story