Mausam Ki Jankari: देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी चक्रवात, IMD ने चेताया

Mausam Ki Jankari: देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी चक्रवात, IMD ने चेताया
X
Mausam Ki Jankari: आईएमडी के अनुसार, रविवार को बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में मानसून दो दिन का ब्रेक लगने के बाद अगले सप्ताह फिर सक्रिय होगा। इस कारण से 21-22 सितंबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Mausam Ki Jankari देशभर में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों से अभी भारी बारिश (Rain) और भूस्खलन (Landslide) की खबरें सामने आ रही है। वहीं मैदानी इलाकों में मानसून (Monsoon) मेहरबान हो रखा है। आईएमडी (IMD) के अनुसार, रविवार को बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली (Delhi Weather) में मानसून दो दिन का ब्रेक लगने के बाद अगले सप्ताह फिर सक्रिय होगा।

इस कारण से 21-22 सितंबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है। उधर, मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मौसमी चक्रवात की स्थितियां एक बार फिर से बन रही हैं। इस कारण से पूर्वी, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में ज्यादा बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को देश के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना बताई है। विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्से, आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

उत्तराखंड में बादल छाए रहने के साथ बारिश की आशंका

विभाग के मुताबिक रविवार से मंगलवार तक देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली के बीच बारिश का क्रम जारी है। शनिवार सुबह से तेज धूप होने के बाद शाम को दून समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे अब रात के मौसम में ठंडक भी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मंगलवार तक देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान

राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने आज दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया। शनिवार को, शहर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Tags

Next Story