Mausam Ki Jankari: दिल्ली में चल रही तेज हवाओं ने गर्मी से दी राहत तो बढ़ते प्रदूषण से होने लगी कई परेशानियां

Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी का बढ़ना लगातार जारी है। वहीं तेज हवा चलने से गर्मी (Delhi Heat) का एहसास नहीं हो पा रहा है। जबकि सुबह से ही तेज धूप निकलने से मौसम सुहाना बना हुआ है। राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) के अधिकारियों ने दिन में भी आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे नमी का स्तर 72 प्रतिशत था। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ मौसम खुशनुमा बना रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी है।
सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 91 प्रतिशत था। इसी बीच, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 351 दर्ज किया गया है। जो कि बेहद खराब श्रेणी मानी जाती है। वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ा और ये शहर दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा। शहर का एक्यूआई मानकों से तीन गुना अधिक 332 रहा। वहीं, देश में गाजियाबाद दूसरा प्रदूषित शहर रहा।
तीन दिनों से गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर कम था। बुधवार को तो यह येलो जोन में पहुंच गया और 198 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को इसमें 134 प्वाइंट की बढ़ोतरी देखी गई। शहर का एक्यूआई मानकों से तीन गुना अधिक 332 तक जा पहुंचा। सीपीसीबी के आंकड़े देखे जाए तो लोनी इलाका सबसे प्रदूषित रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS