Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बारिश को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी, IMD ने बताया अगले हफ्ते होगा बेहद खराब मौसम

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, IMD ने बताया अगले हफ्ते होगा बेहद खराब मौसम
X
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने अगले सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में मौसम की खराब परिस्थितियों का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने दिल्ली में अगले हफ्ते के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने अगले दो दिन के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में तेज हवाएं (Strong Wind) चलने से मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है। दिल्लीवासियों को जल्द ही बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। क्योंकि आज दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में बादल छाए रहने के साथ बारिश (Delhi Rain) की संभावना जताई गई है। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 73 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में मौसम की खराब परिस्थितियों का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने दिल्ली में अगले हफ्ते के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया है। विभाग ने अगले दो दिन के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, ग्रीन अलर्ट का मतलब मौसम पूरी तरह ठीक रहने से है जबकि येलो अलर्ट मौसम की बेहद खराब परिस्थितियों को दर्शाता है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Tags

Next Story