Delhi MCD Election 2022: AAP की 10 गारंटी VS BJP का वचन पत्र, यहां पढ़ें आपसे किए इस बार ये वादे

Delhi MCD Election 2022: AAP की 10 गारंटी VS BJP का वचन पत्र, यहां पढ़ें आपसे किए इस बार ये वादे
X
भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजधानी की जनता से अपने-अपने वादों का ऐलान कर दिया है।

राजधानी में दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किेए जा रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने अपने वादों का ऐलान कर दिया है। सबसे पहले बीजेपी ने दिल्ली की जनता के लिए वचन पत्र यानी घोषणा पत्र का ऐलान किया। इसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 10 गारंटियों का ऐलान किया। एक तरफ दिल्ली नगर निगम में बीजेपी मौजूदा सत्ता में है और आम आदमी पार्टी इस चुनाव में जीत के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ये हैं 10 गारंटियां (Kejriwal's 10 Guarantees)

1. दिल्ली को खूबसूरत बनाएंगे।

2. कचरे के पहाड़ को खत्म करेंगे।

3. भ्रष्टाचार मुक्त होगा दिल्ली नगर निगम

4. दिल्ली में आवारा पशुओं से मिलेगी मुक्ति

5. पार्किंग की समस्या करेंगे खत्म

6. सड़कों की मरम्मत होगी।

7. कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

8. कारोबारियों को राहत दी जाएगी, लाइसेंसिंग की प्रक्रिया आसान होगी

9. रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बनेगा अलग जोन।

10. दिल्ली को पार्कों का शहर बनाएंगे।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने अपना वचन पत्र जारी किया। इस वचन पत्र में सबसे मुख्य बात पार्टी की ओर से दावा करते हुए चौथी बार दिल्ली की निगम सरकार पर काबिज होना है। बीते गुरुवार को नेता आदेश गुप्ता और मनोज तिवारी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में वचन पत्र जारी किया था।

बीजेपी का कवच पत्र (bjp kavach patra)

1. दिल्लीवासियों को साफ पानी देना उनकी प्राथमिकता।

2. सभी झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का वादा।

Tags

Next Story