MCD Election 2022 : CM केजरीवाल ने भाजपा को दी चुनौती, कहा- समय पर MCD चुनाव कराओ तो...

MCD Election 2022 : CM केजरीवाल ने भाजपा को दी चुनौती, कहा-  समय पर MCD चुनाव कराओ तो...
X
दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) चुनाव की तारीखों का ऐलान अब तक हो जाना चाहिए था, लेकिन केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से कुछ नए दिशा-निर्देशों के बाद चुनाव आयोग (Election Commission) ने तारीखों की घोषणा टाल दी हैं।

दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) चुनाव की तारीखों का ऐलान अब तक हो जाना चाहिए था, लेकिन केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से कुछ नए दिशा-निर्देशों के बाद चुनाव आयोग (Election Commission) ने तारीखों की घोषणा टाल दी हैं। इसके बाद दिल्ली में सियासी घमासान शुरू हो गया, जो अब भी जारी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को नगरपालिका चुनावों के "स्थगन" को लेकर भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भगवा पार्टी समय पर चुनाव जीतती है तो आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) राजनीति छोड़ देगी। उन्होंने यह टिप्पणी केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दिल्ली, उत्तर, पूर्व और दक्षिण के तीन नगर निकायों को एकीकृत करने के संबंध में एक विधेयक को मंजूरी देने के एक दिन बाद की।

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के बाहर संवाददाताओं से कहा, "अगर भाजपा एमसीडी चुनाव (समय पर) जीतती है, तो हम राजनीति छोड़ देंगे।" इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट में लिखा भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी दहशत से एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से डर कर भाग गई? हिम्मत है तो समय पर एमसीडी चुनाव (MCD Elections) करवा कर दिखाओ।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा चुनाव टालना शहीदों का अपमान है। जिन्होंने अंग्रेजों को देश से खदेड़कर देश में लोकतंत्र (Democracy) की स्थापना के लिए कुर्बानी दी थी। आज वे हार के डर से दिल्ली नगर निगम चुनाव स्थगित कर रहे हैं, कल वे राज्यों और देश के चुनाव स्थगित कर देंगे।

Tags

Next Story