केजरीवाल के 3 यार, दारू, घोटाले और भ्रष्टाचार

केजरीवाल के 3 यार, दारू, घोटाले और भ्रष्टाचार
X
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड संख्या 217 दिलशाद कॉलोनी, 224 वेलकम कॉलोनी, 201 ललिता पार्क, 197 पटपड़गंज में सभाओं व जनसंपर्कों के माध्यम से प्रचार की कमान संभाली।

नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड संख्या 217 दिलशाद कॉलोनी, 224 वेलकम कॉलोनी, 201 ललिता पार्क, 197 पटपड़गंज में सभाओं व जनसंपर्कों के माध्यम से प्रचार की कमान संभाली।उन्होंने दिल्ली के विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए एमसीडी में पुनः भाजपा को जिताने का अनुरोध किया। इस दौरान ठाकुर ने अरविन्द केजरीवाल सरकार पर तीखे प्रहार किये।

अनुराग ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार अराजकता की पर्याय बन गई है। केजरीवाल सरकार के तीन यार हैं, दारु, घोटाले और भ्रष्टाचार। अरविंद केजरीवाल एमसीडी को लेकर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। पिछले 7 सालों में अरविंद केजरीवाल ने झूठ की राजनीति का कभी ना भूलने वाला अध्याय लिखा है। दिल्ली की समझदार जनता इनके झूठे दावों और खोखले वादों के झांसे में नहीं फंसने वाली। आम आदमी पार्टी दावे तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी करती थी, लेकिन जमानत जब्त हो गई।

उत्तर प्रदेश में तो 403 सीटों पर चुनाव में एक भी सीट पर जमानत नहीं बचा पाई। उत्तराखंड में खाता भी नहीं खुल सका। पंजाब में सरकार बनते ही स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में है, मजे और मसाज का आनंद उठा रहे हैं। आप सत्ता का आनंद ले रही है, आप के लोग भ्रष्टाचार कर जेल में आनंद करते है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप झूठ की राजनीति करती है, बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन अपने शब्दों से मुकर जाती है और आरोपों के बाद माफी मांगती है। केजरीवाल सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति उजागर हो चुकी है। मस्जिद के मौलवियों को तो वेतन उन्होंने दिया, लेकिन मंदिर के पुजारी व गुरुद्वारों के ग्रंथियों को वेतन नहीं दिया। दिल्ली का सही मायनों में विकास भाजपा ही कर सकती है। दिल्ली में विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए फिर एक बार एमसीडी में भाजपा का आना ज़रूरी है।

Tags

Next Story