बीजेपी एक वीडियो बनाने वाली कंपनी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि बीजेपी एक वीडियो बनाने वाली कंपनी है। नगर निगम चुनाव में जनता उन्हें वीडियो बनाने का काम देगी और स्कूल, अस्पताल बनाने वालों को सरकार चलाने का काम देगी। केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट किया कि जेपी की दिल्ली वालों को नई गारंटी- हर वार्ड में वीडियो की दुकान खोलेंगे। बीजेपी एक वीडियो बनाने वाली कंपनी है। इस चुनाव में जनता उन्हें वीडियो बनाने का काम देगी और स्कूल, अस्पताल बनाने वालों को सरकार चलाने का काम देगी।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा। सात दिसंबर को मतगणना होगी। दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में 31 मई से तिहाड़ जेल में बंद हैं। जैन के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह जेल में मसाज कराते, अन्य सुविधाओं का लाभ लेते और जेल अधीक्षक से मिलते दिख रहे हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद से जैन राजनीतिक आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, जिसके बीच केजरीवाल ने यह बयान दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग इन वीडियो को साझा कर रहे हैं।
उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भाजपा की दिल्ली वालों को नई गारंटी- हर वार्ड में वीडियो की दुकान खोलेंगे। भाजपा एक वीडियो बनाने वाली कंपनी है। केजरीवाल ने शनिवार को कथित सीसीटीवी फुटेज को खारिज करते हुए कहा था कि भाजपा उन पर और उनकी पार्टी पर निशाना साधने के मकसद से इनका इस्तेमाल कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS