केजरीवाल ने लोगों को दिखाए अमीर बनने के सपने, कहा बीजेपी ने भारतीयों के सिर झुकाए

चुनावी माहौल में सभी पार्टियां अक्सर एक दूसरे पर तंज कसती नजर आती हैं। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीयों को अमीर बनाने के सपने दिखाते हुए बीजेपी पर जमकर आरोप लगाए हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम हर भारतीयों को अमीर बनाना चाहते हैं।
देश के कई हिस्सों में चुनाव का माहौल है। दिल्ली MCD चुनाव और गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते हुए दिख रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लोगों को खूब सपने दिखा रहे हैं।
बता दें कि 29 नवंबर को सीएम केजरीवाल ने 'द इकनोमिक टाइम्स' की एक खबर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें भारत की तुलना विभिन्न देशों के साथ की है। खबर में मुख्य तौर पर यह बताया गया है कि भारत नाइजीरिया को पीछे छोड़ते हुए गरीबी में नंबर वन देश बन गया है।
इस खबर को शेयर करते हुए सीएम केजरीवाल ने लिखा कि "75 साल में इन पार्टियों और नेताओं की वजह से आज हमारा देश दुनिया का सबसे गरीब देश बन गया है। इन लोगों ने हर भारतीय का सिर शर्म से झुका दिया है"। जिसके उन्होंने कहा कि अब भारत नहीं रुकने वाला है। भारत के 130 करोड़ लोग मिलकर भारत को दुनिया का सबसे अमीर देश बनायेंगे, हम हर भारतीय को अमीर बनाना चाहते हैं। दूसरी तरफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समूचे दिल्ली में रोड शो करते दिख रहे हैं। इस दौरान सीएम लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं।
केजरीवाल का लिखित दावा गुजरात में AAP की बनेगी सरकार
बीते दिन सीएम केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था। उसी समय उन्होंने कहा कि मैं जो बोलता हूं वह सच हो जाता है। जिसके बाद केजरीवाल ने अपने बयान को लिखते हुए कहा कि आज मैं आपको लिख कर दे रहा हूं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। केजरीवाल के इस लिखित दावे से लोगों में भूचाल मच गया। इस लिखित दावे ने विपक्षी पार्टियों की टेंशन बढ़ा दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS