Delhi MCD Election 2022- एमसीडी में आम आदमी पार्टी की चली झाड़ू, जानें बीजेपी और कांग्रेस को हुआ कितना नुकसान

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस लड़ाई में टक्कर मुख्य तौर पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच रही। दोनों ही पार्टियों के बीच मतगणना के शुरुआती रूझान से ही लगातार उठा-पटक देखने को मिलती रही। लेकिन आखिरकार इस एमसीडी के चुनाव में जीत आम आदमी पार्टी की हुई। नगर निगम चुनाव में कुल 250 सीटों पर मतगणना हुई। जिनमें से 134 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा कर लिया है। दिल्ली नगर निगम में आप ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए अब सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जबकि भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों पर जीत के साथ दूसरे नंबर पर रही। वहीं बात कांग्रेस की करें तो उसके खाते में 9 सीटें रहीं। यह आदमी पार्टी के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है। क्योंकि 2017 का नगर निगम चुनाव AAP के लिए कुछ खास नहीं रहा था।
फर्श से अर्श पर केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए नगर निगम चुनाव की जीत बहुत बड़ी जीत है। अगर हम इस चुनाव की तुलना 2017 के नगर निगम चुनाव से करें तो आम आदमी पार्टी ने लंबा सफर तय कर जीत दर्ज की है। साल 2017 के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को कुल 272 सीटों में से 49 सीटें मिली थीं। वहीं अगर वोट प्रतिशत की बात करें, तो आम आदमी पार्टी को कुल 26.23 फीसदी वोट मिले थे। लेकिन इस बार केजरीवाल ने लंबी छलांग लगाते हुए बड़ी जीत हासिल की है।
बीजेपी को पिछले चुनाव के मुकाबले कितना नुकसान?
यह हार बीजेपी पार्टी के लिए बहुत बड़ी हार साबित हो चुकी है। 250 सीटों में से बीजेपी महज 104 सीटों पर ही सिमट गई। इस नतीजे को अगर हम 2017 के नगर निगम चुनाव से तुलना करें तो, बीते नगर निगम चुनाव में बीजेपी का जिस कदर दबदबा दिखा था। वह वाकई चौंकाने वाला था। पिछले नगर निगम चुनाव में कुल 272 सीटों के लिए लड़ाई हुई थी। जिसमें से बीजेपी ने 181 सीटें अपने नाम कर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। जहां बीजेपी का वोट प्रतिशत 36.8 फीसदी रहा था। लेकिन इस बार बीजेपी को आम आदमी पार्टी ने पटखनी दे दी है।
कांग्रेस को कितना नुकसान?
चुनाव में कांग्रेस पार्टी भी भाजपा की तरह फिसलते हुए नजर आई है। 2022 के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटें हाथ लगी हैं। कांग्रेस ने इससे कही बेहतर 2017 के नगर निगम चुनाव में किया था। जहां कांग्रेस को 272 सीटों में से 31 सीटें हाथ लगी थीं। वहीं अगर कुल वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 21.09 प्रतिशत वोट शेयर मिला था। लेकिन इस बार कांग्रेस के हाथ सिर्फ 9 सीटें लगी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS