Delhi News: केजरीवाल की LG को चिट्ठी, मेयर चुनाव को लेकर लगाए ये आरोप

Delhi News: दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव (Mayor Election) में हुए बवाल के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मनोनीत पार्षदों को लेकर उपराज्यपाल पर सवाल उठाए और उन्हें एक चिट्ठी लिखी है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने BJP के प्रोटेम स्पीकर नियुक्ति पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने उपराज्यपाल पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है।
दिल्ली नगर निगम में मेयर चुनाव के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार को 2 करोड़ लोगों के लिए काम करने दीजिए। संविधान को मजबूत करने का काम कीजिए। केजरीवाल ने कहा कि सबसे वरिष्ठ पार्षद को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है, जबकि इस मामले में भी एलजी ने बीजेपी के पार्षद को प्रोटेम स्पीकर बनाने का काम किया है।
बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए वोटिंग होनी थी। लेकिन वोटिंग शुरू होने से ठीक पहले की आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच धक्का मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। इसके साथ ही सदन में दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच इतनी गर्मागर्मी हो गई कि कुर्सियां तक चलने लगीं। इस सारे प्रकरण में कई पार्षदों को चोटें भी आई हैं। जिसके बाद हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई और घायल पार्षद इजाल के लिए एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचे।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मेयर चुनाव के लिए बीजेपी की पार्षद सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था। वही आम आदमी पार्टी ने प्रोटेम स्पीकर के लिए पार्षद मुकेश गोयल के नाम का प्रस्ताव रखा था। वहीं, प्रोटेम स्पीकर सत्या ने जैसे ही उपराज्यपाल के मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलानी शुरू की तो आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। उसी के बाद से देखते ही देखते धक्का मुक्की और पार्षदों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी लिखकर उपराज्यपाल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा कि एक चुनी हुई सरकार (प्रोटेम स्पीकर) चुनकर सदन में भेजती है। लेकिन उसे उपराज्यपाल ने खुद ही चुन लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हज कमिटी का चेयरमेन भी चुनी हुई सरकार तय करती है, लेकिन ये भी उपराज्यपाल तय किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS