आया नगर में पारा 1.8 डिग्री दर्ज, पहाड़ी क्षेत्र से ज्यादा सर्द दिल्ली

आया नगर में पारा 1.8 डिग्री दर्ज, पहाड़ी क्षेत्र से ज्यादा सर्द दिल्ली
X
हाड कंपा देने वाली सर्दी से बेहाल दिल्ली में शुक्रवार को आया नगर क्षेत्र में पारा लुढ़ककर इस मौसम का अब तक का सबसे कम 1.8 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि गुरुवार को यहां पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

नई दिल्ली। हाड कंपा देने वाली सर्दी से बेहाल दिल्ली में शुक्रवार को आया नगर क्षेत्र में पारा लुढ़ककर इस मौसम का अब तक का सबसे कम 1.8 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि गुरुवार को यहां पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं रिज एरिया में पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि ऑवर ऑल दिल्ली का न्यूनतम पारा 4 डिग्री दर्ज हुआ जो कई पहाड़ी क्षेत्रों से कम है। सनद रहे कि सफदरजंग में 1 जनवरी 2021 को सबसे कम महज 1.1 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम पारा 4 डिग्री दर्ज हुआ जबकि आया नगर 1.8 डिग्री, रिज एरिया में 3.3 डिग्री और लोधी रोड 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग का कहना है कि जहां दिल्ली में न्यूनतम पारा 4 डिग्री दर्ज हुआ वहीं डलहौजी (8.7 डिग्री से.), धर्मशाला (5.4 डिग्री से.), शिमला (6.2 डिग्री से.), देहरादून (4.4 डिग्री से.), मसूरी (6.4 डिग्री से.) और नैनीताल (6.5 डिग्री से.) से भी कम है। वहीं दूसरी तरफ कोहरे ने भी दिल्ली को अपनी आगोश में समेट रखा है। हालांकि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार सुबह कई क्षेत्रों में विजिबिल्टी बढ़कर 200 मीटर दर्ज हुई। उत्तर-पश्चिम भारत और देश के मध्य तथा पूर्वी हिस्सों में कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 30 उड़ानों और कम से कम 26 ट्रेनों को दिल्ली पहुंचने में देरी हुई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

Tags

Next Story