Delhi Crime News: नाबालिग लड़की ने महिला दुकानदार को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Crime News: भजनपुरा इलाके में एक नाबालिग लड़की ने महिला दुकानदार को गोली मार दी। इस घटना में घायल हुई महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी लड़की को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लड़की ने घायल महिला के बेटे पर पिछले साल नशीला पदार्थं देकर दुष्कर्म करने का इल्जाम लगाया था। इस केस में महिला का बेटा जेल में बंद है। अब पुलिस आरोपी लड़की से बातचीत कर वारदात के पीछे का मकसद जानने की कोशिश में लगी है।
पुलिस के मुताबिक शाम करीब साढ़े पांच बजे पीसीआर कॉल के जरिए भजनपुरा थाने को इस घटना की सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि सुभाष मोहल्ला नार्थ घोंडा में एक लड़की ने 50 साल की महिला को गोली मार दी है। पुलिस मौके पर पहुंची जहां घायल खुर्शिदा का अस्पताल में भर्ती होना पता चला। घायल महिला ग्रॉसरी शॉप चलाती है। घटना के वक्त महिला दुकान पर थी, तभी 16-17 साल उम्र की लड़की उसकी दुकान पर आई। उस महिला को गोली मार दी। फायरिंग के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने आरोपी लड़की को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने लड़की से पिस्टल भी बरामद कर ली है। केस में पुलिस की जांच जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS