हथियार के बल पर पुलिस कर्मी से छीना डंड़ा की पिटाई, काॅस्टेबल ने बदमाशों को दबोचा

हथियार के बल पर पुलिस कर्मी से छीना डंड़ा की पिटाई, काॅस्टेबल ने बदमाशों को दबोचा
X
नई दिल्ली के नॉर्थ जिला इलाके में गश्त कर रहे एक कांस्टेबल की नजर दो बदमाशों पर पड़ी। पुलिसकर्मी ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनके डंडे से उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद भी कांस्टेबल ने हिम्मत नहीं हारी और दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों में सूरज उर्फ अनुराग और तरुण कुमार उर्फ तन्ना है। पुलिस की माने तो आरोपी सूरज पर 14 और तरुण पर 17 अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच रही है।

डीसीपी (नॉर्थ) अंटो अल्फोंस ने बताया कि कांस्टेबल नवनीत सिंह सराय रोहिल्ला इलाके में गश्त कर रहा था। इसी दौरान उसे दो युवक संदिग्ध दिखाई दिये। इस पर उसने थाने के अन्य पुलिस स्टाफ को इसकी सूचना दी। स्टाफ के आने से पहले ही कांस्टेबल को देखकर दोनों बदमाश वहां से जाने लगे।

यह देखकर कांस्टेबल ने बिना समय गवाएं उन्हें डंडे से रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और पुलिसकर्मी पर तान दी और उसके साथी ने पुलिसकर्मी का डंडा छीन कर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद भी कांस्टेबल ने हिम्मत नहीं हारी और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सूरज और तरुण का प्रिंस नामक एक अन्य बदमाश से तिहाड़ जेल में झगड़ा हुआ था। तरुण और सूरज दोनों जेल से बाहर आ गए। इसी दौरान दोनों को सूचना मिली थी कि बृहस्पतिवार को प्रिंस यहां आने वाला है। दोनों सराय रोहिला इलाके में घात लगाए हुए बैठे थे ताकि वह उसकी हत्या कर सके।

Tags

Next Story