Delhi Crime: बदमाशों के हौसले बुलंद, तीन लोगों की गोली मार हत्या

Delhi Crime: बदमाशों के हौसले बुलंद, तीन लोगों की गोली मार हत्या
X
सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों की शिनाख्त अब्दुल हमीद (47) और फारुक (45) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को छह-छह से अधिक गोलियां मारी।

दिल्ली के दयालपुर इलाके में शनिवार रात गोलियां चलने की खबर सामने आई। बदमाशों की गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। दयालपुर में अलग-अलग दो स्थानों पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों की शिनाख्त अब्दुल हमीद (47) और फारुक (45) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को छह-छह से अधिक गोलियां मारी। शुरूआती जांच के बाद दोनों ही हत्या में एक गैंग के होने की आशंका जता रही है। पुलिस सूत्र गैंगवार की बात से भी इंकार नहीं कर रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नौशाद की फैक्टरी, मकान नंबर-254, गली नंबर-साढ़े चार मूंगा नगर में एक शख्स को गोलियां मार दी गई है। कॉल के कुछ ही देर बाद दूसरी कॉल सी-224, गली नंबर-7, नेहरू विहार से आ गई। यहां भी एक शख्स को कई गोलियां मारे जाने की खबर मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को नेहर विहार में अब्दुल हमीद की लाश मिली। उसके सिर, हाथ और सीने में कई गोलियां मारी गई थी। वहीं मूंगा नगर में फारुक की लाश मिली। उसको भी सीने व शरीर के अन्य हिस्सों में कई गोलियां मारी गई थीं।

सूचना मिलते ही क्राइम टीम को मौके पर बुला लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। देर रात को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले पर बोलने से बच रहे थे। लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना था कि दोनों हत्या का एक दूसरे से संबंध है और दोनों की हत्या में गैंगवार की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

Tags

Next Story