Mausam Ki Jankari- पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा ठंडी हो रही है दिल्ली,

Mausam Ki Jankari -मौसम के बदलाव के चलते इन दिनों दिल्ली कई पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा ठंडी बनी हुई है। दिल्ली में लगातार 7वें दिन गुरुवार को न्यूनतम तापमान सिंगल अंक 8.4 सेल्सियस में दर्ज हुआ है, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। यह तापमान कई पहाड़ी क्षेत्रों से भी कम है यानी दिल्ली इन दिनों शिमला आदि से भी ठंडी दर्ज हो रही है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली(आईएमडी) अनुसार दिल्ली में सुबह न्यूनतम पारा गिरकर 8.4 सेल्सियस में दर्ज हुआ।जबकि हिमाचल के जिला शिमला का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, मसूरी में 10.5 डिग्री सेल्सियस, नैनीताल में 9.4 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। गुरुवार दिल्ली में लगातार सातवें दिन रहा जब न्यूनतम तापमान सिंगल अंक में दर्ज हुआ।
वहीं क्षेत्रवार बात करें तो दिल्ली के लोधी रोड़ में 8.2, सफदरजंग में 8.4, आया नगर में 9.3 डिग्री सेल्सियस, रिज एरिया 10.6 डिग्री सेल्सियस, पालम 11.5 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 11.6 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर और मुंगेश पुर 9.6 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा 15.9 और स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स 15.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। आईएमडी का अनुमान है कि अभी आने वाले 5-7 दिनों तक न्यूनतम तापमान ऐसे ही सिंगल अंक में बने रहने की पूरी संभावना है। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS