यूपी की तर्ज पर दिल्ली में मोहम्मदपुर का नाम बदलकर माधवपुरम रखा जाएगा, SDMC ने दी मंजूरी

यूपी की तर्ज पर दिल्ली में मोहम्मदपुर का नाम बदलकर माधवपुरम रखा जाएगा, SDMC ने दी मंजूरी
X
अब दिल्ली के मोहम्मदपुर (Mohammadpur) का नाम बदलकर माधवपुरम (madhavapuram) रखने की घोषणा की गई है। इस बारे में दक्षिणी नगर निगम (SDMC) ने बताया है। इसके लिए अग्रिम मंजूरी भी दे दी गई है। स्थानीय पार्षद भगत सिंह टोकस ने ही प्रस्ताव निगम में दिया था।

राजधानी दिल्ली में मुगल शासकों द्वारा रखे गए नामों को बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसलिए अब दिल्ली के मोहम्मदपुर (Mohammadpur) का नाम बदलकर माधवपुरम (madhavapuram) रखने की घोषणा की गई है। इस बारे में दक्षिणी नगर निगम (SDMC) ने बताया है। इसके लिए अग्रिम मंजूरी भी दे दी गई है। स्थानीय पार्षद भगत सिंह टोकस (Local Councilor Bhagat Singh Tokas) ने ही प्रस्ताव निगम में दिया था।

उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं और स्थानीय पार्षद की मांग को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया जा रहा है। साथ ही इस फैसले से किसी वर्ग विशेष को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। दिल्ली के दक्षिणी नगर निगम इलाके में पड़ने वाले मोहम्मदपुर का नाम बदल माधवपुरम कर दिया गया है। क्योंकि जब दिल्ली पर मुगल शासन कर रहे थे तब उस समय के शासकों ने कई जगहों के नाम जबरन बदले थे। उन्ही में एक था मोहम्मदपुर गांव।

अब गांव वालों का कहना है कि हम चाहते है कि इस गांव का नाम माधवपुरम रखा जाए। अब इस फैसले से गांव के लोग काफी खुश है। आपको बता दें कि मुनिरका के पार्षद भगत सिंह टोकस ने इस मुद्दे को जब उठाया था तो उनको धमकियां मिल रही थी। तब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की थी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कई जगहों के नाम हाल ही में बदले गए है। वहीं अब दिल्ली में भी जगहों के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। जो मुगलों द्वारा रखे गए थे। जो की राज्य सरकारों द्वारा उठाए जा रहे इस कदम की लोग सराहना भी कर रहे है।

Tags

Next Story