ट्यूशन के दौरान नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

ट्यूशन के दौरान नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
X
नई दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना इलाके में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता आरोपी की बेटी के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। यहां आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया।

नई दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना इलाके में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता आरोपी की बेटी के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। यहां आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम मो. कालिम (38) है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ शास्त्री पार्क में बुलंद मस्जिद के पास रहती हैं। उसके पिता का निधन हो चुका है। वह एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता के अनुसार उसका परिवार पहले गांधी नगर के कैलाश नगर में रहता था। उसकी मां की सहेली बॉबी शास्त्री पार्क में रहती है। तीन माह पूर्व उसकी मां अपनी सहेली के घर गई थी।

बातचीत के दौरान बॉबी की बेटी मरियम पीड़िता को ट्यूशन पढ़ाने के लिए तैयार हो गई। फिर उसका परिवार भी शास्त्री पार्क में शिफ्ट हो गया। लड़की रोज ट्यूशन पढ़ने के लिए जाने लगी। आरोप है कि मरियम के पिता मो. कालिम मौका मिलते ही उसके साथ छेड़छाड़ करता था।

किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी और उधार लिए हुए 40 हजार रुपये देने से मना करता था। पीड़िता ने उसके इस हरकतों का वीडियो बना लिया और पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story