Delhi: राजधानी में रफ्तार का कहर, BMW चला रही महिला ने शख्स को कुचला, मौत

Delhi Moti Nagar Accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के मोती नगर (Moti Nagar) इलाके में एक महिला ने बीएमडब्ल्यू (BMW) कार से शख्स को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस (Police) को मिलने के बाद एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने BMW चला रही महिला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से आज तड़के सुबह करीब 4 बजे एक शक्स को टक्कर मारी थी।
Delhi | A man died after he was hit by a woman driving a BMW car in West Delhi's Moti Nagar area at around 4 am, earlier today. FIR registered, accused arrested. Further probe underway: Police pic.twitter.com/PVIKCJqC7S
— ANI (@ANI) May 21, 2023
इस संबंध में पुलिस ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मोती नगर इलाके में आज सुबह एक्सिडेंट की सूचना मिली थी। पुलिस ने BMW चला रही महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ पुलिस ने महिला का मेडिकल भी कराया है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि महिला किसी तरह के नशे में थी या नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी महिला को जमानत पर रिहा कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- Delhi: IRS अधिकारी महिला IAS अधिकारी को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय शख्स को टक्कर मारी थी, उस समय बीएमडब्ल्यू कार महिला चला रही थी। इसमें बसईदारापुर गांव के रहने वाले शख्स की मौत हो गई। टक्कर के बाद लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS