दिल्ली में कैसे रहे आपके अनुभव, राय मांग रही दिल्ली नगर निगम

दिल्ली में कैसे रहे आपके अनुभव, राय मांग रही दिल्ली नगर निगम
X
दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम आने के बाद दिल्ली नगर निगम प्रशासन जनता से उनकी राय मांग रहा है ताकि उन अनुभवों के आधार पर दिल्ली नगर निगम को और बेहतर बना सके।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम आने के बाद दिल्ली नगर निगम प्रशासन जनता से उनकी राय मांग रहा है ताकि उन अनुभवों के आधार पर दिल्ली नगर निगम को और बेहतर बना सके। बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ है और ऐसे में आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली नगर की सत्ता चलेगी। इसे देखते हुए दिल्ली नगर निगम जनता से राय मांग रही है। ट्वीट के माध्यम से एमसीडी कह रही है कि नगर निगम को बताए कि दिल्ली में उनके अनुभव कैसे रहे है।

आप दिल्ली में यातायात के लिए कौन से साधन उपयोग करते हैं ? टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और डिजिटल के इस युग में आपका शहर दिल्ली कितना स्मार्ट बना है। आपके वार्ड या आसपास के पार्क में बच्चों के खेलने की कैसी सुविधा है ? आपके शहर दिल्ली में खेल की कैसी सुविधाएं हैं? निगम प्रशासन का कहना है कि ईज ऑफ लिविंग 2022 सर्वेक्षण में भागीदार बन हमें अपनी राय बताएं। माईसीटी माईप्राइड के साथ अपना जवाब भेजें, साथ ही अपने दोस्तों को भी टैग करें। दिए गए क्यू आर कोड को स्कैन करें या लिंक पर क्लिक कर हमें अपनी राय भेंजे।

Tags

Next Story