दिल्ली में बुर्जुग शख्स की बेरहमी से हत्या, एमसीडी से रिटायर्ड इंजीनियर थे सतीश भारद्वाज

दिल्ली में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। वहीं ताजा मामला दिल्ली की पॉश कॉलोनी फ्रीडम फाइटर का है। वहां लूटपाट करने के लिए सीनियर सिटीजन को मौत के घाट उतार दिया है।
मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि बुधवार देर रात सूचना मिली की फ्रीडम फाइटर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा की 75 साल के सतीश कुमार भारद्वाज का शव कोठी में पड़ा हुआ था।
इस दौरान घर का पूरा समान का बिखरा हुआ था।आखिर सवाल यह उठता है कि 75 साल के बुर्जुग व्यक्ति की हत्या क्यों हुई है? इसके पrछे किसका हाथ हो सकता है। इन सब सवालों की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है।
एमसीडी से रिटायर था बुर्जुग व्यक्ति
सतीश एमसीडी से रिटायर इंजीनियर थे। उनके तीन बेटे हैं।एक लड़का ब्रिगेडियर है तो वहीं दूसरा लड़का विदेश में रहता है। बेटी वैशाली में रहती है। परिवार को सूचना मिलने के बाद तत्काल सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस में उनकी तरफ से शिकायत दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS