महिला की गला दबाकर हत्या

नई दिल्ली। सरिता विहार में एक युवक ने अपनी महिला दोस्त को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। केस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम मदनपुर खादर निवासी राहुल (30) बताया गया है। वह ओला के लिए काम करता है। आरोपी को शक था कि महिला दोस्त के किसी अन्य युवक से भी सम्बंध हैं। इसके साथ पैसों के लेनदेन का भी विवाद बताया जा रहा है। डीसीपी ईशा पांडे ने बताया कि 11 नवंबर की दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली थी।
जिसमें कॉलर ने बताया था कि एक महिला मदनपुर खादर स्थित घर में बेहोश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा लॉक मिला। यहां दरवाजा खोल पुलिस ने कमरे में प्रवेश किया, जहां एक महिला अचेत पड़ी मिली। उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे। इधर, घर के मालिक परम बिधूडी ने बताया कि राहुल नाम के एक युवक ने करीब 22 दिन पहले ही इस घर को किराए पर लिया था। 11 नवंबर को राहुल ने ही उसे कॉल कर बताया था कि उसकी गर्लफ्रैंड रुम में बेहोश पड़ी है। वह बाहर है। पुलिस ने राहुल के परिवार को ट्रेस किया।
उसके भाई प्रवीन को बुलाया गया। जिसने बताया कि राहुल एक महिला के साथ रिलेशन में था। महिला की उसके पति मोनू से एक साल की बेटी है। मोनू बदरपुर निवासी है। मृत महिला की पहचान गुलशाना के तौर पर हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सरिता विहार थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर राहुल के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया और 16 नवंबर को उसकी लोकेशन ट्रेस कर आली जंगल एरिया से पकड़ लिया।
आरोपी राहुल ने बताया कि कभी कभी महिला अपनी बेटी के साथ उसके रुम पर आती थी। आरोपी को शक था कि इस महिला के आदि नाम के एक अन्य युवक से भी सम्बंध हैं। जबकि वह महिला से शादी करना चाहता था। 10 नवंबर को गुलशाना ने उससे पांच हजार रुपए के पीछे झगड़ा किया। इस दौरान गुस्से में उसने चुन्नी की मदद से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी महिला की बेटी को लेकर वहां से चला गया था। बाद में बच्ची को मृतका की मां के पास भिजवा दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS