Delhi: ई-रिक्शा में लगी भीषण आग, एक की मौत और बुरी तरह झुलसे

Delhi: उत्तरी पूर्वी दिल्ली में अचानक एक ई-रिक्शा में आग लग गई। इस घटना में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में आज शनिवार को अधिकारियों ने जानकारी दी है।
ये घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रहा है। ये घटना नंद नगरी में ईएसआई डिस्पेंसरी के पास हुई। पुलिस को घटना के पीछे ई-रिक्शा की बैटरी खराब होने का संदेह है। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि घायलों की पहचान पुष्पराज के रूप में हुई है, जो 85 प्रतिशत जल गया था और 28 वर्षीय गौरव, जो 40 प्रतिशत जल गया था। इसके अलावा 95 फीसदी झुलसी पुष्पराज की पत्नी ओमी देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय तिर्की ने कहा कि गुरुवार को उन्हें जीटीबी अस्पताल से तीन लोगों के बारे में सूचना मिली, जो एक जलते हुए ई-रिक्शा के अंदर फंसने के बाद झुलस गए थे। डीसीपी ने कहा कि पता चला कि तीनों ई-रिक्शा सवार लोग मंडोली चुंगी से शाहदरा की ई-रिक्शा में जा रहे थे। जब वे नंद नगरी के डी ब्लॉक में ईएसआई डिस्पेंसरी के पास पहुंचे, तो अचानक ई-रिक्शा से धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने ड्राइवर को सचेत किया, तो वह तुरंत रिक्शा छोड़कर भाग गया। इससे पहले कि यात्री बच पाते, ई-रिक्शा धू-धूकर जलने लगा और यात्री उसमें झुलस गए।
यह भी पढ़ें:- Delhi: एयरलाइंस के कर्मचारियों की मिलीभगत से करता था कीमती सामान की चोरी, 13 महंगी कलाई घड़ियों के साथ गिरफ्तार
डीसीपी ने कहा कि स्थानीय एसडीएम को सूचित किया गया और उनकी उपस्थिति में पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए। नंद नगरी पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया और आरोपी ड्राइवर रतन लाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उन्होंने आगे कहा कि इस सिलसिले में मंडोली गांव के एक निवासी को गिरफ्तार किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS