Delhi: बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के बनाता था फर्जी आधार कार्ड, मास्टर माइंड गिरफ्तार

Delhi: नई दिल्ली रेलवे पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस की सूचना पर एक बांग्लादेशी सफीकुल आलम को गिरफ्तार किया है। इस पर बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के फर्जी आधार कार्ड बनाने का आरोप है। इसने हिमाचल प्रदेश के चंबा में आधार कार्ड बनाने वाली एक कंपनी की आईडी हैक कर राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया था। पुलिस को उम्मीद है कि इसकी गिरफ्तारी से भारत के अन्य राज्यों में चल रहे ऐसे रैकेट का पता लग सकता है, जो देश में अवैध तरीके से भारत में घुसने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के कागजात बनाने में मदद करते हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, चंबा जिले के सदर थाने में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। आठ अप्रैल को सदर थाने के इंस्पेक्टर संजीव ने टेलीफोन पर सफीकुल आलम को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस से मदद का अनुरोध किया था। रेलवे पुलिस को बताया गया कि आरोपी पूर्वा एक्सप्रेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकता है। इसके बाद ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने सफीकुल आलम को दबोच लिया। वह पहले वजीराबाद, ब्लॉक 1, गुरुग्राम, हरियाणा में रहता था लेकिन उसके पास से मलीहाटी, मुर्शिदाबाद, बंगाल के बरामद हुए। पुलिस को शक है कि वह बांग्लादेशी हो सकता है। उसने बंगाल के पते पर फर्जी आधार कार्ड बनवाए होंगे। आरोपी इस तरह के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। यह उसकी दूसरी गिरफ्तारी है। दिल्ली पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियां भी इससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में एक फर्म ने आधार कार्ड बनाने के लिए फ्रेंचाइजी ली थी। कंपनी का सिस्टम हैक कर आरोपित ने उसके आईडी का क्लोन पहले बंगाल में कई आधार कार्ड बनाए गए। इस तरह के मामले में सफीकुल पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। यह उसकी दूसरी गिरफ्तारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS