Chakka Jam: किसान नेता राकेश टिकैत का ऐलान, इन राज्यों में नहीं होगा चक्का जाम

Chakka Jam 6 Feb नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के बॉर्डरों पर आज 72 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे है। वहीं किसान और केंद्र अपनी-अपनी बातों पर अड़े हुये है। दिल्ली सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों का हुजुम को देखते हुये दिल्ली पुलिस ने सुरक्षाबल की तैनाती की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त किसानों के प्रस्तावित चक्का जाम (Chakka Jam) पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं।
जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा: राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता pic.twitter.com/ENXDH0pWs4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2021
इसी बीच, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कल (6 फरवरी) सिर्फ 2 राज्यों में चक्का जाम नहीं होगा। ये 2 राज्य हैं- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड। इन 2 राज्यों और दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में चक्का जाम होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा।
कल (6 फरवरी) सिर्फ 2 राज्यों में चक्का जाम नहीं होगा। ये 2 राज्य हैं- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड। इन 2 राज्यों और दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में चक्का जाम होगा: राकेश टिकैत #FarmersProtest pic.twitter.com/QnAHwdgzGe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2021
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि जिस तरह वे कीलें हटा रहे हैं, उसी तरह कानून भी वापस लेंगे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) युवा के जिला अध्यक्ष विभोर शर्मा ने बताया कि चक्का जाम के मद्देनजर उनके संगठन ने पूरी तैयारी की है। संगठन के विभिन्न पदाधिकारी जनपद गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम करेंगे। इससे पहले बीते दिन राकेश टिकैत ने पॉप स्टार रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थैनबर्ग जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा आंदोलन के समर्थन का स्वागत किया, लेकिन साथ ही कहा कि वह उन्हें नहीं जानते हैं।
अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के किसान प्रदर्शन का समर्थन करने के सवाल पर दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर गाजीपुर में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय कलाकार कौन हैं? उन्हें जब पॉप स्टार रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, वयस्क फिल्मों की अदाकारा मियां खलीफा के बारे में बताया गया तो टिकैत ने कहा कि उन्होंने हमारा समर्थन किया होगा लेकिन मैं उन्हें नहीं जानता।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS