No Lockdown In Delhi: देश की राजधानी में नहीं लगेगा लॉकडाउन-2, ये है वजह

No Lockdown In Delhi: देश की राजधानी में नहीं लगेगा लॉकडाउन-2, ये है वजह
X
No Lockdown In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले सामने आने से हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों के मन में सवाल है कि क्या दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लग सकता है।

No Lockdown In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले सामने आने से हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों के मन में सवाल है कि क्या दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लग सकता है। दिल्ली हाई कोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन लगाने वाली याचिका खारिज कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक तरफ दिल्ली में बाजार बंद नहीं होंगे। दिल्ली सरकार के मुताबिक, पूरी राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। लेकिन जिन इलाकों में संक्रमण की स्थिति ज्यादा गंभीर होगी। उन्हें कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन लगाने वाली याचिका खारिज कर दिया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमढ़ को देखते हुए दिल्ली में तत्काल लॉकडाउन लगाने की जनहित याचिका दायर की गई थी। जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।


दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की अर्जी पर हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए पूछा कि क्या लॉकडाउन ही एकमात्र समाधान है। दिल्ली में कोरोना की रोकथाम पर हाईकोर्ट ने पूछा- क्या लॉकडाउन ही इसका एकमात्र हल है।

दिल्ली में लॉकडाउन की मांग करने वाली एक याचिका पर विचार करने से कोर्ट ने इनकार कर दिया और सवाल पूछा है कि क्या लॉकडाउन ही एकमात्र समाधान है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को लताड़ लगाते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए क्या-क्या किया। दो दिन के अंदर पूरा ब्योरा दें।


जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के पंजाबी बस्ती, नांगलोई स्थित बाजार को कोरोना की रोकथाम के लिए बंद करवाया गया था। हालांकि, सोमवार सुबह यह आदेश वापस ले लिया गया।

Tags

Next Story