Noida Accident: अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत 6 की मौत

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोएडा पुलिस ने बताया कि सेक्टर 51 के पास बीती रात को स्कूटर से जा रहे अनिल चोपड़ा तथा उनकी पत्नी जनक चोपड़ा को डम्पर चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
वहीं बोटैनिकल गार्डन में एक सड़क हादसे में गौरव (24 वर्ष) पुत्र नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्ट्ररों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना रबूपुरा क्षेत्र के रोनिजा गांव के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ एक कार से आगरा से नोएडा की तरफ आ रही थी।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा
थाना रबूपुरा क्षेत्र के रोनीजा गांव के पास उनकी कार यमुना एक्सप्रेस वे पर खराब खड़े एक ट्रक से जा टकराई। घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान तृप्ति त्रिपाठी के तौर हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में ही हुए दो अन्य सड़क हादसों में नितिन (20) तथा कमल कुमार (28) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS