Noida Crime: मासूम से किया था दुष्कर्म, नोएडा कोर्ट ने युवक को सुनवाई 14 साल की सजा

Noida Crime: मासूम से किया था दुष्कर्म, नोएडा कोर्ट ने युवक को सुनवाई 14 साल की सजा
X
Noida Crime: नोएडा कोर्ट ने 18 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में एक व्यक्ति को 14 वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट के जज ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाली 18 माह की मासूम के साथ 2018 में बलात्कार का प्रयास हुआ था।

Noida Crime नोएडा में क्राइम ग्राफ बढ़ने लगा है। नोएडा में महिलाओं और बच्ची के साथ बदसलूकी की खबरें आ रही है। हाईटैक सिटी कहे जाने वाले नोएडा में महिला कहां तक सुरक्षित है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप हो रहे है। ऐसा ही एक मामला नोएडा के गौतमबुद्ध नगर से आया है।

जहां पर एक 18 महीने की बच्ची के साथ रेप किया गया। जिसको लेकर आज नोएडा कोर्ट ने 18 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में एक व्यक्ति को 14 वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट के जज ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाली 18 माह की मासूम के साथ 2018 में बलात्कार का प्रयास हुआ था।

इस मामले में थाना पुलिस ने सोहनपाल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ थाना सेक्टर 24 पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। जयंत ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर तथा दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद अपर जिला जज विनीत चौधरी ने सोहनपाल को दोषी ठहराते हुए 14 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है तथा 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। नोएडा पुलिस ने बलात्कारी को रेप करने के कुछ दिनों बाद पकड़ लिया था। जिसके बाद उससे कोर्ट में पेश किया गया।

Tags

Next Story