Noida Crime: बरसात की कवरेज कर रही महिला पत्रकार से छेड़छाड़, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Noida Crime: बरसात की कवरेज कर रही महिला पत्रकार से छेड़छाड़, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
X
Noida Crime: इस संबंध में महिला पत्रकार ने थाने में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान जयप्रकाश, आशीष, हितेश तथा वंचित नामक के रूप में हुई है।

Noida Crime दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में बदमाशों (Criminals) के हौंसले बुलंद है। आए महिलाओं और बच्चियों से छेड़छाड़ (Molestation) की खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला नोएडा के सेक्टर-18 (Noida Sector 18) में से सामने आया है। यहां बरसात की कवरेज (Rain Coverage) करने गई एक समाचार चैनल (News Channel) की महिला पत्रकार (Female Journalist) के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

इस संबंध में महिला पत्रकार ने थाने में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान जयप्रकाश, आशीष, हितेश तथा वंचित नामक के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एक समाचार चैनल की एक महिला पत्रकार 11 सितंबर को सेक्टर-18 में बारिश की कवरेज करने पहुंची थीं जहां कुछ लोगों ने रात के समय उनके साथ अश्लील हरकत की तथा विरोध करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न धारों में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह आरोपी पहले भी आते-जाते महिलाओं से छेड़छाड़ किया करते थे। वहीं इलाके में गुंडागर्दी किया करते है। लोगों के साथ लूटपाट भी किया करते थे। फिलहाल पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tags

Next Story