Noida Crime: झारखंड से अगवा युवती को नोएडा पुलिस ने किया बरामद, एक गिरफ्तार, चार फरार

नोएडा और झारखंड पुलिस ने मिलकर एक अगवा लड़की को ढूंढ निकाला है। पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि नोएडा एवं झारखंड पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर झारखंड में गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र से कथित रूप से अगवा एक युवती को यहां सेक्टर 45 से बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती को अगवा करने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
घटना में शामिल चार लोग अभी फरार
इस घटना में कथित रूप से शामिल चार लोग अभी फरार हैं। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि झारखंड पुलिस एवं नोएडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत सेक्टर 45 से युवती को बरामद कर लिया। उसे अगवा करने के आरोपी मनीष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। युवती का 29 नवंबर को उस समय कथित रूप से अपहरण हो गया था, जब वह जिम से लौट रही थी।
वहीं नोएडा के तुगलपुर गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने सोमवार रात पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वरुण पवार ने बताया कि तुगलपुर गांव में रहने वाली शबनम (30) ने सोमवार देर रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि शबनम काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS