Noida Crime: सफाईकर्मी का शव चारपाई पर पड़ा मिला, पुलिस मामले में जुटी

Noida Crime: सफाईकर्मी का शव चारपाई पर पड़ा मिला, पुलिस मामले में जुटी
X
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस को शुक्रवार की सुबह एक सफाई कर्मी का शव मिला। थाना सेक्टर-24 के थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोरना बस स्टैंड के पास झुग्गी बनाकर रहने वाले सफाई कर्मी अनिल कुमार (50) का शव उनके घर के पास चारपाई पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में लगी आग

नोएडा में दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक ट्रक आगरा की तरफ जा रहा था। तभी यमुना एक्सप्रेस-वे पर अचानक उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। ट्रक बुरी तरह से जल गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

गौरव चंदेल हत्याकांड: मृतक का मोबाइल फोन और घड़ी बरामद

नोएडा पुलिस ने बहुचर्चित गौरव चंदेल हत्याकांड के आरोपी आशु जाट की निशानदेही पर मृतक की घड़ी तथा मोबाइल फोन बरामद किये। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के बाद आरोपी आशु मुंबई भाग गया था और वहां फल का ठेला लगाने लगा था। बाद में मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। पुलिस ने बताया कि वर्तमान में नैनी जेल में बंद आशु को पुलिस रिमांड पर नोएडा लेकर आई थी।

Tags

Next Story