मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार बुजुर्ग दंपत्ति की नोएडा में हत्या, इस हाल में पड़े मिले शव

Noida Double Murder नोएडा में डबल मर्डर से हंडकंप मच गया है। यहां बीटा-दो क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति (Elderly Couple) की हत्या की खबर सामने आई है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस (Noida Police) ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नरेन्द्र नाथ (74) तथा उनकी पत्नी सुनीता नाथ (70) के रूप में हुई है। जो कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे है। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के बीटा-दो क्षेत्र के अल्फा-2 सेक्टर में रहने वाले एक बुजुर्ग दम्पत्ति की गुरुवार देर रात उनके ही घर में कथित रूप से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह (Noida Police Commissioner), अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक दंपति को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इस बीच, मृतक के बेटे रोहित नाथ ने बताया कि उनके तथा उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
मौके पर पहुंचे नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या उन्हीं के घर में की गई है। बुजुर्ग दंपति सुनीता का शव उनके घर के प्रथम तल पर मिला, जबकि उनके पति नरेन्द्र नाथ का शव उनके घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक स्टोर में मिला। उनके मुंह पर टेप लगी थी और हाथ बंधे थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि देर रात उनके घर पर कुछ लोग आए थे और वहां पार्टी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS