Noida Farmers Protest: नोएडा में सांसद महेश शर्मा के आवास का घेराव करने की कोशिश, कांग्रेस के कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

Noida Farmers Protest: नोएडा में सांसद महेश शर्मा के आवास का घेराव करने की कोशिश, कांग्रेस के कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
X
Noida Farmers Protest: पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार सुबह थाली और ताली बजाकर प्रदर्शन करते हुए गौतमबुद्ध नगर के सांसद शर्मा के घर की तरफ जा रहे थे तभी थाना सेक्टर 20 पुलिस ने उन्हें एपीजे स्कूल के पास से हिरासत में ले लिया।

Noida Farmers Protest नये कृषि कानूनों को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। एक तरफ किसानों का हंगामा जारी है तो दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियां केंद्र के खिलाफ हल्लाबोल कर रही है। इसी बीच, गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के नोएडा में सेक्टर-15ए स्थित आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस पार्टी के दस से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली और ताली बजाकर किया प्रदर्शन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार सुबह थाली और ताली बजाकर प्रदर्शन करते हुए गौतमबुद्ध नगर के सांसद शर्मा के घर की तरफ जा रहे थे तभी थाना सेक्टर 20 पुलिस ने उन्हें एपीजे स्कूल के पास से हिरासत में ले लिया। कांग्रेस पार्टी महानगर प्रवक्ता पवन शर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किया गया है। पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम राजेश एस. ने बताया कि जनपद में धारा 144 लगी है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी के नेता कानूनों का उल्लंघन कर सांसद के यहां धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे इसलिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

आज किसानों के आंदोलन का 28वां दिन

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। 28 दिनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं। किसान लगातार कृषि कानूनों के रद्द करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं सरकार भी अपने इरादों पर अडिग है। मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने एक बार फिर से बातचीत का प्रस्ताव भेजा है, जिस पर किसान आज विचार करेंगे। वहीं देश के किसानों का दिल्ली कूच अभियान जारी है।

Tags

Next Story