Noida Fire: नोएडा के अमेजन कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, कई घंटों बाद आग पर पाया गया काबू

Noida Fire नोएडा में सुबह-सुबह दो जगहों से आग लगने की खबर आई जिसके कारण शहर में दमकल की गाड़ियों का आना जाना लगा रहा। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, नोएडा में एक ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम और कबाड़ के एक गोदाम में मंगलवार रात आग लग गई।
मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 81 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में अमेजन कंपनी के गोदाम की दूसरी मंजिल में मंगलवार रात करीब दो बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां पहुंचीं। सीएफओ ने बताया कि नौ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया आग बुझाते समय प्रदीप नामक दमकल कर्मी घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिंह ने बताया कि इसी बीच, सेक्टर सात के ई-ब्लाक में स्थित कबाड़ के एक गोदाम में मंगलवार रात करीब दो बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां भेजी गईं। सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने की इन घटनाओं में लाखों रुपए का माल जलने की आशंका है। दोनों गोदामों में लगी आग से लाखों रुपये का माल जल गया। लेकिन इस आग में किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं आस पास के लोगों से जानकारी ली जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS