हाईटेक जिले में नाइट कर्फ्यू के पहले ही दिन पुलिस ने काटे 5000 से ज्यादा चालान, 70 के खिलाफ FIR दर्ज

महाराष्ट्र के बाद दिल्ली और अब इसी से सटे नोएडा शहर समेत गौतमबुद्ध नगर जिले में (Coronavirus Cases) कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए गुरुवार को पुलिस ने अगले 10 दिनों के लिए नाइट कर्फ्यू लगा कर दिया है। यह रात के 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक लागू किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने इसको पहले ही दिन सख्ती से लिया। और बीती रात 10 बजे के बाद से सुबह 5 बजे तक (Night Curfew) नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने जिले में 5059 लोगों के चालान काटे और 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज (Fir Lodged) की। इसके साथ ही बड़ी संख्या में वाहन जब्त किये गये।
दरअसल, जिले में नाइट कर्फ्यू लागू करने के कुछ मिनटों बाद ही कमिश्नर आलोक सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की। इसमें उन्होंने साफ कहा कि नाइट कर्फ्यू समेत कोरोना को लेकर बनाये गये,सभी नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन कराने के लिए उन्होंने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश भी दिये। जिसका असर नाइट कर्फ्यू के पहले ही दिन दिखाई दे गया। पुलिस ने नाइट कर्फ्यू और कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले 5059 लोगों के चालान काटे, 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही 1695 वाहनों के चालान कर करीब 2 लाख रुपये शुल्क वसूला गया। इतना ही नहीं काफी वाहन सीज भी किये गये। यह कार्रवाई पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर में की है।
कंपनियों को भी नहीं मिलेगी छूट
कमिश्नर आलोक सिंह ने नाइट कर्फ्यू को लेकर कंपनियों को नियमों का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी है। साथ ही स्पष्ट किया कि अगर किसी ने इसका उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS