रिटायर्ड दारोगा ने अपने बेटे को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

रिटायर्ड दारोगा ने अपने बेटे को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या
X
पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड उपनिरीक्षक बच्चन सिंह ने बीती रात को घरेलू विवाद के चलते अपने बेटे योगेंद्र को लाइसेंसी रिवाल्वर से दो गोली मारी। इसके बाद सिंह ने स्वयं अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।

ग्रेटर नोएडा के एस्कॉर्ट कॉलोनी से मामूली कहासुनी में हत्या और आत्महत्या की वारदात सामने आई। एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहने वाले एक रिटायर्ड दारोगा ने बुधवार रात को घरेलू विवाद के चलते अपने बेटे को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से दारोगा की लाइसेंसी रिवाल्वर मिली है।

बता दें कि इसकी जानकारी खुद पुलिस ने गुरुवार को दी। पुलिस ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र की एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड उपनिरीक्षक बच्चन सिंह ने बीती रात को घरेलू विवाद के चलते अपने बेटे योगेंद्र को लाइसेंसी रिवाल्वर से दो गोली मारी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सिंह ने स्वयं अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर हालत में योगेंद्र को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का मामला भी आया सामने

नोएडा से चार किशोरियों के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इन मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में ही रहने वाले विवेक नामक व्यक्ति ने बीती रात को बलात्कार किया।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त आरोपी ने सलारपुर गांव में रहने वाली कुछ और बच्चियों का यौन शोषण किया है। पुलिस मिली जानकारी के आधार पर अन्य पीड़ित बच्चियों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

Tags

Next Story