Noida Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ओयो होटल में मिली आपत्तिजनक में कई लड़कियां, 6 आरोपी गिरफ्तार

Noida Sex Racket नोएडा के कोतवाली सेक्टर-58 में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ (Busted) किया गया है। यहां से पुलिस (Noida Police) ने सेक्ट गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार (Six Arrested) किया है। आरोपियों की पहचान मनोज कसाना, देवेश कुमार, शंकर कुमार देव, दुर्गेश कुमार यादव, राहुल त्रिपाठी और शीतल निवासी पंजाब के रूप में हुई है। इसमें एक महिला भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि ये आरोपी युवतियों को जाल में फंसाकर उनसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर करते थे। पुलिस को कई लड़कियां आपत्तिजनक में मिली है। पुलिस इन आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं कई मामलों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को ओयो होटल से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 12 मोबाइल फोन, कई हजार नकद और कई आपत्तिजनक वस्तुएं, 5 लेडीज पर्स, एक लैपटाप और होटल के रजिस्ट्रर बरामद किये गए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शीतल ने बताया कि इस ओयो होटल का मालिक मनोज कसाना है। इस होटल में देह व्यापार के लिये लड़कियां उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी शीतल की थी। उससे मिलने वाली रकम में से निर्धारित कमीशन मिलता था।
होटल में ग्राहकों को लाने की जिम्मेदारी होटल मालिक मनोज की थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात मिली सूचना पर सेक्टर-62 स्थित होटल पर छापा मारा गया। छापे के समय होटल के 4 कमरों में 4 लड़कियां और उनके साथ 4 युवक मिले। एक आरोपी शंकर कुमार ने बताया कि वो अपनी कार से लड़कियों को लेकर होटल आता था और लडकियों को मनोज कसाना के माध्यम से होटल में रूकवाकर ऑन डिमाण्ड कस्टमर को लड़कियां उपलब्ध कराता था। घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गयी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS