Noida: कई लोगों को ठगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में कर्ज दिलाने और बीमे का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। नोएडा पुलिस ने इन तीन लोगों को सेक्टर-39 से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने डेबिट कार्ड, आईपैड ,एटीएम कार्ड समेत अन्य चीजें जब्त की है। उन्होंने बताया कि पुलिस इनके बैंक खातों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर दुर्गेश उर्फ फैजान, राहुल तथा पद्मम सैनी को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि इन लोगों ने पंकज कुमार महतो नाम के एक व्यक्ति समेत सैकड़ों लोगों के साथ कर्ज दिलाने तथा बीमा कराने के नाम पर ठगी की थी। उन्होंने बताया कि साइबर सेल प्रभारी बलजीत सिंह और थाना सेक्टर 39 पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को आज गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी फोन कर लोगों को कर्ज और बीमे की पेशकश करते थे। एक आरोपी लड़की की आवाज में लोगों से बात करता था।
दो सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत
नोएडा के गौतमबुद्धनगर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 93 के पास शुक्रवार सुबह को एक डंपर ट्रक तथा मिनी ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में मिनी ट्रक के चालक जितेंद्र तथा परिचालक अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, थाना सूरजपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह को तिलपत गांव के पास हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार यहां एक स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सुमन (37 वर्ष) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS