नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के अवसर पर राज्यपाल मुखी ने कहा पूर्वोत्तर देश का महत्वपूर्ण हिस्सा

नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के अवसर पर राज्यपाल मुखी ने कहा पूर्वोत्तर देश का महत्वपूर्ण हिस्सा
X
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुए नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का उद्घाटन असम और नागालैंड के महामहिम राज्यपाल प्रो़ जगदीश मुखी ने किया। मुखी ने दिल्ली में रहने वाले उत्तर पूर्वी राज्यों के निवासियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार के बजट का बड़ा हिस्सा पूर्वोत्तर पर खर्च हो रहा है।

नई दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुए नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का उद्घाटन असम और नागालैंड के महामहिम राज्यपाल प्रो़ जगदीश मुखी ने किया। मुखी ने दिल्ली में रहने वाले उत्तर पूर्वी राज्यों के निवासियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार के बजट का बड़ा हिस्सा पूर्वोत्तर पर खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि कि पूर्वोत्तर देश का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। दिल्ली निवासी प्रो़ मुखी 1993 में बनी भाजपा की दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके है, वो इस समय दो राज्यों असम और नागालैंड के राज्यपाल है।

इस अवसर पर मुखी ने कहा गत आठ वर्षों के दौरान पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में असम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय और सिक्किम की कला संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया। मेले में लगे स्टालों का अवलोकन करने के बाद प्रो़ मुखी ने कहा कि पूर्वोत्तर त्योहारों का क्षेत्र है, वहां हर रोज कोई ना कोई त्यौहार होता है। इस मेले से पूर्वोत्तर और देश के बाकी राज्यों के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद कामाख्या प्रसाद भी मौजूद थे। नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का आयोजन 2013 से किया जा रहा है।

मुख्य आयोजक श्याम कानू मोहंता ने बताया कि पूर्वोत्तर और उत्तरी राज्यों के बीच की दूरी को समाप्त करने के लिए उन्होंने इस फेस्टिवल की शुरुआत की थी। लेकिन कोरोना के कारण दो साल दिल्ली में इसे आयोजित नही किया जा सका। इस बार फेस्टिवल में पूर्वोत्तर के उद्यमियों ने उत्पादों के डेढ़ सौ और खानपान के चालीस स्टॉल लगाए हैं। जबकि अरुणिमा ग्रुप के विद्युत विकास भुयान के नेतृत्व में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 300 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

Tags

Next Story