भाजपा के एक लाख कार्यकर्ता आज हर बूथ पर घर-घर जाएंगे

नई दिल्ली आज रविवार को भाजपा के एक लाख कार्यकर्ता हर बूथ में घर-घर जाएंगे और सभी को निगम की और केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए पत्रक देंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा रविवार प्रत्येक मतदाता तक महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी जो सुबह आठ बजे से ही शुरु होकर रात आठ बजे तक खत्म होगी। प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा ने पिछले 15 सालों से निगम में विषम परिस्थितियों के बावजूद अभूतपूर्व कार्य किए हैं। घर, गली, ढ़लाव घर से लेकर लैंडफिल साइट तक कूड़ा खत्म करने का काम किया है और कम्पैक्टर मशीन के प्रयोग से इसका निस्तारण किया है। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी एवं अजय सहरावत उपस्थित थे।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में होने वाले जनसंपर्क अभियान में भाजपा के लगभग 100 से अधिक सांसद एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क अभियान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस जनसंपर्क अभियान में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS