एक मिलियन आस्ट्रेलियाई डॉलर का इनामी दिल्ली में अरेस्ट

एक मिलियन आस्ट्रेलियाई डॉलर का इनामी दिल्ली में अरेस्ट
X
आस्ट्रेलिया में एक मिलियन डॉलर का इनामी राजविंदर सिंह (38) स्पेशल सेल ने जीटी करनाल रोड से अरेस्ट किया है। इस पर ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैण्ड शहर में एक महिला की हत्या करने का आरोप है।

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया में एक मिलियन डॉलर का इनामी राजविंदर सिंह (38) स्पेशल सेल ने जीटी करनाल रोड से अरेस्ट किया है। इस पर ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैण्ड शहर में एक महिला की हत्या करने का आरोप है। आरोपी वारदात के बाद से अपनी पत्नी और बच्चों को वहीं छोड़कर फरार हो गया था। इंटरपोल ने इसके खिलाफ 'रेड कॉर्नर नोटिस' जारी किया हुआ था। इसके बाद पटियाला हाउस अदालत ने 21 नवंबर को प्रत्यर्पण अधिनियम के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया था। सीबीआई और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों की ओर से साझा की गई जानकारी के आधार पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे इसे पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार गत 4 नवंबर को ट्विटर के जरिए ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने भारतीय मूल के राजविंदर सिंह की गिरफ्तारी पर एक मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनाम घोषित किया था। इसने ऑस्ट्रेलियाई महिला की 21 अक्टूबर 2018 को क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में हत्या कर दी थी। त्योह कोर्डिंगले (24) अपने कुत्ते को क्वींसलैंड के वांगेटी बीच पर टहलाने निकली थी। उसी दौरान हत्या की गई थी। सिंह इनिसफेल में बतौर नर्स काम करता था। कोर्डिंगले की हत्या करने के दो दिन बाद ही वह अपनी पत्नी और दो बच्चे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से भाग गया था।

Tags

Next Story