सोसाइटी के 12वें मंजिल से गिरकर एक साल के बच्चे की मौत, माता-पिता कर रहे थे जन्मदिन की तैयारी

सोसाइटी के 12वें मंजिल से गिरकर एक साल के बच्चे की मौत, माता-पिता कर रहे थे जन्मदिन की तैयारी
X
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित कासा ग्रीन-वन हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले सत्येन्द्र कसाना का एक साल का बेटा रिवान कसाना अपने फ्लैट के बाहर 12वीं मंजिल पर खेल रहा था। तभी वह सीढ़ियों में रेलिंग के बीच से सीधे नीचे जाकर गिरा। रिवान कसाना की मौत हो गई।

Greater Noida Accident ग्रेटर नोएडा के एक हाउसिंग सोसाइटी (Housing Society) से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां रहने वाले कसाना परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब एक साल का मासूम खेलते खेलते 12वीं मंजिल से गिर (Falling From 12th Floor) गया। जिसके बाद उसकी मौत हो (Child Died) गई। मृत बच्चे की पहचान रिवान कसाना (Rivan Kasana) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस (Noida Police) ने मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि माता पिता बच्चे के जन्मदिन (Birthday) की तैयारी में जुटे थे। वह एक साल का हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, ये घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र सोमवार की है। जब एक साल का मासूम बच्चा खेलते समय 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। अफसोस की बात ये है कि सोमवार को ही वो मासूम एक साल का हुआ था और घरवाले बच्चे के जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित कासा ग्रीन-वन हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले सत्येन्द्र कसाना का एक साल का बेटा रिवान कसाना अपने फ्लैट के बाहर 12वीं मंजिल पर खेल रहा था। तभी वह सीढ़ियों में रेलिंग के बीच से सीधे नीचे जाकर गिरा।

रिवान कसाना की मौत हो गई। सोमवार को ही रिवान कसाना का पहला जन्मदिन था। रिवान कसाना एक साल का हो गया था। अपने बेटे की जन्मदिन की खुशी में माता-पिता घर में सजावट कर रहे थे। कुछ मेहमान बाहर से भी आए हुए थे। पूरे परिवार में हंसी-खुशी का माहौल था। लेकिन अचानक हंसी-खुशी का माहौल दुख में बदल गया। इस घटना को लेकर कसाना परिवार में दुख का आलम है।

Tags

Next Story