Delhi Oxygen Crisis: 'दिल्ली कोरोना' एप से मिलेगी अस्पतालों में ऑक्सीजन की जानकारी, जानिए कैसे

Delhi Corona App दिल्ली में कोरोना से हालात खराब है। लगातार मामले बढ़ने के साथ मौतों के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे है। वहीं अस्पतालों (Delhi Hospitals) में संसाधन न होने से कई लोगों की सांसें थम जा रही है। वहीं दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने दिल्ली कोरोना एप में एक बार फिर से बदलाव किया है। कोरोना मरीजों के परिजन परेशान न हो इसके अच्छी पहल की गई है। अस्पतालों में बिस्तरों और वेंटिलेटर की सूचना मुहैया कराने वाले दिल्ली कोरोना एप में ऑक्सीजन की उपलब्धता संबंधी जानकारी (Oxygen Information in Hospitals) भी देखी जा सकती है।
एप के अनुसार, केंद्र द्वारा संचालित दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 18 घंटे की ऑक्सीजन बची है। बत्रा अस्पताल में 12 घंटे आपूर्ति के लिए जीवन रक्षक गैस बची है। इस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण शनिवार को 12 मरीजों की मौत हो गई। एप पर दिख रहा है कि ईस्ट ऑफ कैलाश में राष्ट्रीय हृदय संस्थान में 999 दिन और 23 घंटे के लिए ऑक्सीजन शेष है। शहर के जयपुर गोल्डन अस्पताल में एक दिन के लिए ऑक्सीजन का भंडार है।
इस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 23 अप्रैल की रात 20 मरीजों की मौत हो गई थी। दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में आठ घंटे तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन बची है और राजीव गांधी सुपर स्पेशैलिटी अस्पताल में सात घंटे तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन शेष है। शहर और उसके उपनगरों के कई अस्पतालों ने ऑक्सीजन आपूर्ति समाप्त होने पर पिछले कुछ दिनों में कई बार त्राहिमाम संदेश (एसओएस) भेजे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS