दिल्ली के लोगों ने फिर छेड़ी डेंगू से जंग, जानें अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा

दिल्ली में डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने रविवार यानि आज से 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान का मकसद दिल्ली से डेंगू को खत्म करना या डेंगू से बीमारी से लोगों का निजाद दिलाना है। अब यह अभियान मिशन की तरह आज से आने वाले हर रविवार को 10 हफ्ते तक चलाया जाएगा।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने निवास स्थान से सुबह 10 बजे किया है। पिछले साल की तरह ही उन्होंने अपने निवास स्थान पर यह सुनिश्चित किया कि कहीं पानी तो नहीं जमा है।
दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर डेंगू के खिलाफ 10 हफ्ते, 10बजे, 10 मिनट अभियान शुरू किया। CM ने कहा, "जैसे पिछली बार हमने डेंगू के खिलाफ ये अभियान छेड़ा था, हमें इस बार भी छेड़ना है। पिछली बार दिल्ली के लोगों ने मिलकर दिल्ली में डेंगू से एक भी मौत नहीं होने दी।" pic.twitter.com/55oLpyj0W9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2020
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली को डेंगू और चिकनगुनिया से मुक्त करना है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की है। अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा ले और आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करे की वह भी इस अभियान को अपनाएं ताकि दिल्ली का हर इंसान डेंगू और चिकनगुनिया से मुक्त हो सके। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पिछले साल भी यह अभियान चलाकर सरकार ने डेंगू को हराने में सफलता हासिल की थी। क्योंकि दिल्ली के लोगों ने पिछले साल इस अभियान में बढ़-चढकर हिस्सा लिया था और इसका असर यह हुआ था कि दिल्ली में डेंगू के 2 से 3 तिहाई मामले कम हो गये थे वहीं मरने वालों की संख्या भारी गिरावट आई थी।
केजरीवाल ने कहा कि जैसे पिछली बार हमने डेंगू के खिलाफ ये अभियान छेड़ा था, हमें इस बार भी छेड़ना है। पिछली बार दिल्ली के लोगों ने मिलकर दिल्ली में डेंगू से एक भी मौत नहीं होने दी। आपकों बता दें कि दक्षिणी एमसीडी ने डेंगू और चिकनगुनिया को जानने के लिए एंटीजन टेस्ट के लिए एलिसा तकनीक को अपनाया है। इससे यह पता चल सकेगा कि कितने लोगों को डेंगू और मलेरिया के खिलाफ एंटीबॉडी बनी। यानी, वह बीमार हुए और स्वस्थ भी हो गए, जिनका उन्हें पता भी नहीं चला।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS