पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रियंका गांधी के पति ने उठाया ये कदम, साइकिल चलाकर पहुंचे ऑफिस

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रियंका गांधी के पति ने उठाया ये कदम, साइकिल चलाकर पहुंचे ऑफिस
X
Petrol diesel price Hike: देश के कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। कोरोना काल में लोगों पर महंगाई की डबल मार पड़ रही है। जिसको लेकर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल-डीज़ल के दाम (Petrol diesel price Hike) से हाहाकार मचा हुआ है। देश के कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। कोरोना काल में लोगों पर महंगाई की डबल मार पड़ रही है। जिसको लेकर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार (Modi Government) को घेरना शुरू कर दिया है। इसी बीच, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपना विरोध जताने के लिए रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) साइकिल चलाकर अपने दफ़्तर पहुंचे।

इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि आम आदमी बहुत मुश्किल में है। वो जो रोज महसूस करते हैं, मैं आज वो महसूस कर रहा हूं। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने से लोग सड़क पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर रॉबर्ट वाड्रा ने एक वीडियो डाला है जिसमें वे घर से अपने ऑफिस जाते दिखाई दे रहे है। महत्वपूर्ण बात ये है कि वे ऑफिस अपनी गाड़ी से नहीं बल्कि साइकिल से जाते दिखाई दे रहे है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार के खिलाफ आम लोगों में आक्रोश फैलता जा रहा है। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम को कम करने के लिए सोनिया गांधी ने बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती महंगाई और घरेलू सामान एवं हर आवश्यक वस्तु की कीमत में अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने इन चुनौतियों को और अधिक गंभीर बना दिया है।

खेद इस बात का है कि संकट के इस समय में भी भारत सरकार लोगों के कष्ट व पीड़ा दूर करने की बजाय उनकी तकलीफ बढ़ाकर मुनाफाखोरी कर रही है। ईंधन के दाम इस समय ऐतिहासिक रूप से अधिकतम ऊंचाई पर हैं, जो पूरी तरह अव्यवहारिक हैं। यह तथ्य है कि देश के कई हिस्सों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर को भी पार कर गए हैं। डीजल के निरंतर बढ़ते दामों ने करोड़ों किसानों की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है।

Tags

Next Story