दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम
X
भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 96वां एपिसोड सुना गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने ज्योति नगर में जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 96वां एपिसोड सुना गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने ज्योति नगर में जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। बैजयंत जय पांडा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद कहा कि एक बार फिर से कोरोना की दस्तक हो चुकी है और अब जरूरत है कि हम एक बार फिर से इससे बचने के लिए जरूरी मापदंडो का ध्यान रखा जाए ताकि भारत इसे पुनः हरा सके और हम सब मिलकर फिर से इसे हराएंगे।

उन्होंने कहा कि आज देश में हो रहे विकास ने विश्व के सामने एक उदाहरण पेश किया है कि कोरोना जैसी महामारी के बावजूद भी अगर किसी देश की उन्नति बेहतर ढंग से हुई है तो वह भारत है। पांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा ही अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात से कोई न कोई संदेश देश के नाम जरुर देते हैं और इस बार भी उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान भला कौन भुला सकता है। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया क्योंकि 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भेजकर इतिहास रचने का काम किया है।

पांडा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि इस साल भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी भारत को मिली है। ऐसे में साल 2023 में हमें जी-20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है और इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बनाना है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने सांसद निशिकांत दुबे सांसद नीरज शेखर के साथ रविवार को यमुना विहार के एमटीएनएल ग्राउंड स्थित ली डायमंड हाल में यमुना विहार वार्ड के बूथ नंबर 60 के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन बात का कार्यक्रम सुना।

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मैं 1990 में पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आया था और तब उत्तर पूर्वी दिल्ली में आने के बाद एक नहीं अनेक समस्याओं ट्रैफिक जाम और उसके चलते जरूरी कार्यों में भी विलंब जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और सांसद मनोज तिवारी के प्रयास में उत्तर पूर्वी दिल्ली में विकास की तस्वीर को बदला और लोगों का जीवन सुगम किया यह सुशासन की बेमिसाल वांनगी है उन्होंने प्रधानमंत्री की मन की बात को संदेश समझ कर कार्यकर्ताओं से अनुपालन करने का आह्वान भी किया।

वहीं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जब मुझे उत्तर पूर्वी दिल्ली की देव तुल्य जनता ने सांसद बनाया तब विकास की दृष्टि से उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र आखिरी पायदान पर खड़ा था लेकिन अंत्योदय के सिद्धांत और पारदर्शी सुशासन व्यवस्था के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आखिरी पायदान पर खड़े हमारे संसदीय क्षेत्र में विकास के कई आयाम मेट्रो फेज 4 राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 709 यमुना रिवर फ्रंट केंद्रीय विद्यालय डाकघर पासपोर्ट केंद्र नए पार्को का निर्माण कई समस्याओं के अंत के साथ जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने भारत के विश्व गुरु बनने का सपना देखा था जो आज साकार हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जी -20 देशों में भारत का अध्यक्ष बनना उसका जीवंत प्रमाण है।

Tags

Next Story