दिल्ली में बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में चीनी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारत में जासूसी का शक

दिल्ली में बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में चीनी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारत में जासूसी का शक
X
दिल्ली पुलिस ने मजनू टीला इलाके से एक बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा पहनने वाली चीनी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि वह भारत में जासूसी कर रही है।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मजनू टीला इलाके ( Majnun Tila area of ​​Delhi) से चीनी महिला (Chinese woman) को गिफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई चीनी महिला एक बौद्ध भिक्षु की वेषभूषा में रह रही थी। इस महिला का नाम काय रुओ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस महिला की गतिविधियों पमें हो रही हलचल पर एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस को शक है कि महिला भारत में जासूसी के लिए आई थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दिल्ली ने नेपाली नागरिक के तौर पर महिला यहां रह रही थी। महिला के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब कोशिश कर रही है कि महिला के दिल्ली में और कितने अन्य दोस्त हैं।

नेपाल से भारत में घुसने का शक

रिपोर्ट बताती है कि संदिग्ध महिला नेपाल के रास्ते भारत में आई थी। कुछ दस्तावेज महिला के पास से मिले हैं। महिला ने बौद्ध भिक्षु की वेषभूषा पहने हुए थी। महिला ने अपना नाम डोलमा लामा लिखा है और आईडी में पता काठमांडु का है। लेकिन फॉरेन रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने जांच में खुलासा किया है कि महिला का घर चीन के हैनाना प्रांत में है।

साल 2019 में हिला चीन पासपोर्ट के जरिए भारत आई थी। एफआरआरओ के मुताबिक, वह 2019 में भारत आ चुकी है। महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेता को वह मारना चाहती थी। महिला इंग्लिश, चीनी और नेपाली भाषा जानती है। फिलहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और जांच चल रही है।

Tags

Next Story